Saturday 4 April 2020

भाजपा स्थापना दिवस इत्तेफ़ाक़ नहीं ये कड़वा सच है...?

"एस एम फ़रीद भारतीय"
06 अप्रैल 1980 को भाजपा यानि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इस लिहाज़ से 05 अप्रैल 2020 को भाजपा स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने की
खुशी में दीप जलाकर भाजपा को समर्थन करें.
5 अप्रेल का कोरोना वायरस #COVID19 से इसका कोई लेना देना नहीं, लिहाज़ा समझने की कोशिश करें संकट की घड़ी में भी कैसे अपनी स्थापना का जश्न मनाने की तैयारी की गई है.
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया, जनता पार्टी ने 1977 से 1980 तक भारत सरकार का नेतृत्व किया, आंतरिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी 1980 में टूट गई.
डॉ• सुब्रमणियन स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013 में इसका विलय भारतीय जनता पार्टी में हो गया.
भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा (1951) में निर्मित भारतीय जनसंघ है, (1977) में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया, इससे 1977 में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977 के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनः चलते हुए भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया, यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही.
इसका बड़ा कारण 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के कारण उनके बेटे राजीव गांधी को सहानुभूति की लहर थी, इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी, कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली.
1998 में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली, इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया.
इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी, 2004 के आम चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अगले 10 वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई, 2014 के आम चुनावों में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014 में सरकार का बनाई, इसके अलावा दिसम्बर 2017 के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भारत के 29 राज्यों में से 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सता में  रही है.
भाजपा की कथित विचारधारा "एकात्म मानववाद" सर्वप्रथम 1965 में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी, पार्टी हिन्दुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करती है और नीतियाँ ऐतिहासिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवाद की पक्षधर रही हैं, इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है, जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना भाजपा के मुख्य मुद्दे हैं.
हालाँकि 1998-2004 की राजग सरकार ने किसी भी विवादास्पद मुद्दे को नहीं छुआ और इसके स्थान पर वैश्वीकरण पर आधारित आर्थिक नीतियों तथा सामाजिक कल्याणकारी आर्थिक वृद्धि पर केन्द्रित रही.
*जय हिंद, जय भारत*

No comments:

Post a Comment

अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !

क्या 2024 के नतीजे चौंकाने वाले होंगे...?

दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कितने मतदाता...?  कितने करोड़ पहली बार चुनेंगे अपना नेता...?? लोकसभा के 543 निर्वाचित स...