Wednesday 26 February 2014

आम आदमी पार्टी 8.50 करोड़ रुपये का चंदा विदेशों में बसे भारतीयों से ?

https://m.ak.fbcdn.net/profile.ak/hprofile-ak-ash3/t1/p130x130/1560406_598104626936530_932503603_n.jpgआम आदमी पार्टी को अब तक 30 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इसमें से 8.50 करोड़ रुपये का चंदा विदेशों में बसे भारतीयों से मिला है। पार्टी की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में कहा गया है कि सिर्फ भारतीय नागरिकों से चंदा लिया गया है।

गैरकानूनी तरीके से विदेश से चंदा लेने के
आरोपों को आम आदमी पार्टी ने बेबुनियाद और साजिशाना करार दिया है। कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी ने गैरकानून तरीके से विदेशों से भारी चंदा जमा किया है। पार्टी ने इसका जवाब दाखिल कर दिया है। AAP के हलफनामे में कहा गया है, 'हमने बहुत कम चंदा लिया है और हमारा तरीका सभी पार्टियों से ज्यादा पारदर्शनी है।'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की तरफ से दाखिल हलफनामे के मुताबिक यह आम आदमी पार्टी ही है जिसके सारे वित्तीय रिकॉर्ड्स और चंदा देने वाले हरेक दाता का नाम वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

दूसरे राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इन पार्टियों ने हजारों करोड़ रुपये का चंदा अज्ञात स्रोतों से हासिल किया है। पार्टी ने गृह मंत्रालय को भी भेदभाव करने वाला बताया है। हलफनामे में कहा गया है कि हमारे खिलाफ याचिका अभी लंबित ही है लेकिन गृह मंत्रालय ने बहुत जल्दी में पार्टी के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा, इस खबर के बारे मैं आपके क्या विचार हैं आप अपनी राय हमको ज़रूर दें !

क्या 2024 के नतीजे चौंकाने वाले होंगे...?

दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कितने मतदाता...?  कितने करोड़ पहली बार चुनेंगे अपना नेता...?? लोकसभा के 543 निर्वाचित स...