Wednesday 26 February 2014

आम आदमी पार्टी के एक विधायक को इलाके के लोगों ने बंधक बना लिया ?

https://m.ak.fbcdn.net/profile.ak/hprofile-ak-ash3/t1/p130x130/1560406_598104626936530_932503603_n.jpgदिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक विधायक को इलाके के लोगों ने बंधक बना लिया है। 'आप' के एमएलए राजेश गर्ग करीब 11 बजे दोपहर से बंधक हैं।

राजेश गर्ग दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। रोहिणी के लोगों का आरोप है कि विधायक राजेश गर्ग ने चुनाव से पहले जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से लंबे-चौड़े वादे किए और जब उसे निभाने का समय आया तो सरकार से इस्तीफा दे दिया। सड़कों की बदहाली और समुचित जलनिकासी की व्यवस्था न होने से भी लोग खासे नाराज हैं।

रोहिणी के लोगों का कहना है कि आए दिन यहां सीवर जाम की समस्या बनी रहती है और शिकायतों के बावजूद जल बोर्ड कार्रवाई नहीं करता। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं गड्ढे में गिर कर जख्मी हो चुकी हैं।

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा, इस खबर के बारे मैं आपके क्या विचार हैं आप अपनी राय हमको ज़रूर दें !

क्या 2024 के नतीजे चौंकाने वाले होंगे...?

दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कितने मतदाता...?  कितने करोड़ पहली बार चुनेंगे अपना नेता...?? लोकसभा के 543 निर्वाचित स...