Friday 12 August 2016

शाही इमाम अब्दुल्लाह का ब्यान?

शाही इमाम अहमद बुखारी का ये कहना कि अन्ना के आन्दोलन में जाने से मुसलमान परहेज करे क्यो कि वहा वंदे-मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाये जा रहे।एक ओर जहा ये बयान इमाम साहब की कटटरपंथी सोच को दर्शाता है वही उनका ये बयान उन को देशद्रोही की हद तक भी ले जाता है। उनका कहना है कि इस्लाम में किसी देश धरती की पूजा करने की इजाजत नही, यह धर्म (इस्लाम) मां की भी पूजा करने कि इजाजत नही देता बच्चा जिस के पेट में पलता है, मुस्लिम कैसे ऐसे आन्दोलन का हिस्सा बन सकते है जहॅा वंदे-मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाये जा रहे हो.

 पहले में उन से ये सवाल करना चाहॅूगा कि क्या वहा अन्ना हजारे या कोई और पार्टी मुसलमानो को वंदे मातरम् या भारत माता की जय के नारे लगाने के लिये मजबूर कर रही है। अन्ना हजारे मुस्लिमो से कह रहे है कि तुम्हारी देश भक्ति का पता तब चलेगा जब तुम ये नारे लगाओगे। इमाम साहब देश की जंगे आजादी में उल्लेमाओ ने बढ चढकर हिस्सा लिया अंग्रेज सरकार ने हजारो मुस्लिम उल्लेमाओ को सरेआम पेडो पर लटका कर फांसी दी। क्यो क्या उस वक्त वंदे मातरम् के गीत नही गाये जा रहे थे, कं्रात्रिकारी भारत माता की जय के नारे नही लगा रहे थे। इमाम साहब किस इस्लाम कि बात कर रहे है मेरा इस्लाम मजहब तो ये कहता है कि वतन परस्ती इमान का निस्फ (आधा) हिस्सा है यानी आप जब तक अपने मुल्क से मौहब्बत नही करेगे आप का इमान मुकम्मल ही नही होगा.

रही बात वंदे मातरम् और भारत माता की जय की बैरिस्टर अब्दुल रसूल को क्या कहेगे जिन्होने 1906 मै पूर्वी बंगाल असम प्रान्तीय काग्रेस के अध्यक्ष के रूप मै वंदेमातरम पर अग्रेजो से मार खाई। तिलक युग मै हकीम अजमल खान और बैरिस्टर अंसारी, कोलकता के मौलवी लियाकत हुसैन आदि नेताओ ने वदेमातरम के लिये अपना खून सडको पर बहा दिया। खिलाफत युग (1920.1923)मै मौलाना अकरम खॉ ने वंदेमातरम का झन्डा बुलन्द रखा अषफाक उल्ला खॉ इसी वंदेमातरम की खातिर हस्ते हस्ते फॉसी पर चढ गये। मौलाना आजाद, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, शौकत अली, रफी अहमद किदवाई, मौलाना करीम छागला ने सदा वंदेमातरम का सम्मान किया। बंगाल के काजी नजरूल इस्लाम ने इसी वंदेमातरम के सम्मान मै पूरा काव्य रचा। इमाम साहब वंदे मातरम् के ये सारे दिवाने मुसलमान थे.

10 मई 1957 को बहादुरशाह जफर ने एक अपील हिदुस्तानियो से कि थी जो कुछ इस प्रकार थी‘‘ हिन्दुस्तान के हिंदुओ और मुसलमानो! उठो!! भाईयो उठो!! खुदा ने जितनी बरकते इन्सान को अता कि है उन में सब से कीमती बरकत आजादी है। क्या वह जालिम शासक जिसने धोखा देकर यह बरकत हम से छीन ली है, हमेशा के लिये हमे उस से महरूम रख सकेगा? हिंदुओ को गंगा, तुलसी और शालिग्राम की षपथ है और आप सब मुसलमानो को कुरान की!’’। बहादुर शाह जफर ने यह अपील हिंदू और मुसलमानो को देश कि जंगे आजादी की लडाई एकजुट होकर लडने और संघर्ष करने के लिये की थी। क्या बहादुर शाह जफर मुसलमान नही थें। आज हम करोडो मुसलमानो में से शायद कोई एक या दो ही बहादुर शाह जफर जैसा देश भक्त मुसलमान हो या शायद ना भी हो इस हकीकत को भी देश के मुसलमानो को मानना चाहिये। दरअसल जब हम गुलाम थे तब हम सब एक थे, हिन्दुस्तानी थे, भाई भाई थे, पर आज देश आजाद होने के बाद इन सारे बंधनो से हम आजाद हो गये फिरको में बट गये। मन्दिर मस्जिदो पर लडने लगे जरा जरा सी बात पर एक दूसरे के खून के प्यासे बन गये क्यो ? इस का जवाब आज किसी के पास नही है। हमारे दिलो से देश भक्ति गायब हो गई। अन्ना हजारे ने जो देश को भ्रष्टचार से मुक्त करने का संकल्प लिया है उस में हम सब लोगो को उन की मदद करनी चाहिये।
इमाम साहब आप और आप जैसे मुसलमान ही आज ये सोचते है कि आजादी के लिये हमारे बुर्जुगो ने जो कुरबानिया दी आखिर उन सब का सिला हमे क्या मिला.

 गुलामी कि जंजीरे काटने के बाद फॉसी के फंदां को चूमने के बाद भी हम देश में सिर्फ तमाशाई बन कर क्यो रह गये। मुसलमानो के वो सारे सपने जिन्हे उन्होने अपनी ऑखो में सजाकर आजादी कि लडाई लडी सीने पर गोलिया खाई। देश को आजादी दिलाने के लियें अपनी जिन्दगी, अपना कुन्बा, अपना घर बार सब कुछ कुर्बान कर दिया। पर इस का सिला उस को क्यो नही मिला। आज आजादी के 65 बरस गुजरने व भारत कि मिट्टी में रचने बसने के बाद भी उसे पाकिस्तान परस्त क्यो समझा जाता है। दरअसल जब जब हमे हमारे देश में हिन्दू मुस्लिम एकता खंडित होती दिखाई देती है तब तब हमारे दिलो में ये सारे सवाल उठने लगते है। जो कि सरासर गलत है ऐसा कभी भी किसी भी मुसलमान को नही सोचना चाहिये। हिंदुस्तान में मुसलमान को अन्य लोगो कि तरह ही समान अधिकार प्राप्त है। इस्लाम के रास्ते पर चलने कि पूरी आजादी है.

इमाम साहब आज इस भयानक मंहगाई के दौर में आगरा के ताज महल की मस्जिद के पेश इमाम को सिर्फ पंद्रह रूपये महीना तन्खाह दी जाती है क्या कभी आप ने इस पर बयान दिया। आज तालीम और सरकारी नौकरियो में मुस्लिम किस कदर पिछड चुका है क्या कभी इस पर आपने गौर किया। अन्ना हजारे जैसे देशभक्त की आप को रामलीला मैदान पहॅुच कर हौसला अफजाई करनी चाहिये और आप मोदी का दुखडा रो रहे है। दस दस साल के मुस्लिम बच्चे रोजा रखकर अन्ना को अपना सर्मथन देने रामलीला मैदान पहॅुच रहे है। इमाम साहब भला इस से बडी हिन्दुस्तानी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल दुनिया के सामने क्या पेश की जा सकती है कि मुस्लिम भाई दिल्ली के रामलीला मैदान में रोजा अफ्तार करने के साथ ही अल्लाह हो अकबर के नारे और नमाज अदा कर रहे है। शायद आप ने ये सब टीवी पर नही देखा वरना ऐसा बयान नही देते जिस से देश के सेक्ूलर मुसलमानो का सर शर्म से झुक गया.


इमाम साहब आज आजादी के 65 साल बाद भी मुसलमान की सामाजिक, आर्थिक और तालीमी हैसियत में कोई खास बदलाव नही आया है आजादी के बाद जो मुसलमान तालीम और सरकारी नौकरियो में आगे था वो मुसलमान आज कहा है रेलवे ,बैंको और प्रशासनिक नौकरियो में इन की हिस्सेदारी सिर्फ पॉच और 3 से 5 प्रतिशत क्यो रह गई। गृह मन्त्रालय के 40 बडे अफसरो में एक भी मुसलमान अफसर क्यो नही है। फौज में मुस्लिम सिर्फ ढाई प्रतिशत है और कारगिल के षहीदो में मुसलमानो की हिस्सेदारी आठ प्रतिशत है इन बातो पर आप ने न तो कभी बयान दिया और न शायद कभी सोचा। आप के ऐसे बयानो से कंाग्रेस या केंद्र सरकार ही खुश हो सकती है हम जैसे मुसलमान नही। इमाम साहब आप की हकीकत सिर्फ और सिर्फ इतनी है.
बंगले से निकले कार में मस्जिद का रूख किया।
मालुम ऐसा होता है शाही इमाम है....

No comments:

Post a Comment

अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !

दुनियां को एक दिन की प्रेस आज़ादी मुबारक...?

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस...जानें भारतीय पत्रकारों की चुनौतियां एवं जोखिम क्या हैं...? एस एम फ़रीद भ...