उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी के चुनावी दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा है कि वे राहुल गाँधी की चुनाव प्रचार में मदद कर रही हैं | पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कहा है कि जैसा राहुल गांधी चाहेंगे वो वैसा ही करेंगी | उन्होंने कहा कि यदि राहुल गाँधी कहेंगे तो वे पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हैं राजनीति में आने के सवाल पर प्रियंका गाँधी ने कहा कि अभी उन्होंने इस विषय में कुछ भी तय नहीं किया है |आज सुबह प्रियंका गाँधी के काफिले को रायबरेली जाते समय शीना टेक्सटाइल मिल की २५० महिलाओं ने रोक लिया। इन महिलाओं का कहना है कि मिल बंद होने की वजह से वे बेरोजगार हो गई हैं। प्रियंका ने अपनी कार से उतरकर इन महिलाओं की समस्या सुनी , बाद में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि अमेठी और राय बरेली में बंद पड़ी मिलों और बेरोजगारी की समस्याओं को दूर करने के लिए उनकी पार्टी योजना बना रही है।
Tuesday, 17 January 2012
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गाज़ा में पत्रकार भूख से मर रहे हैं- अल जज़ीरा...?
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...
-
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंदौर-अकोला निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक ग्राम टाकलखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास धंस गया, एक घंटे पहले ही ट्रैक ...
-
आज ओर कल मैं हमारे क्या फ़र्क है जानते हैं आज ? फिल्मी दुनियां की चकाचौंध आ हमारे ऊपर इस कद्र हावी हो चुकी है कि हमारा ग़रीब भाई अपनी मे...
-
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...
No comments:
Post a Comment
अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !