Tuesday 24 January 2012


मेरठ: सेक्‍स के दौरान गे पार्टनर ने किया था डॉक्‍टर का कत्‍ल !

मेरठ. उत्‍तर प्रेदश में मेरठ के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय राजवंशी की हत्‍या के सिलसिले में हैरतअंगेज सच सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नूर मोहम्मद (तस्‍वीर में) को गिरफ्तार किया है। वह डॉक्टर की हत्या का राजदार बताया जाता है। हत्‍या के आरोपी साबिर को भी गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक साबिर ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है और उसके पास से डॉक्टर की लूटी गई चेन व ब्रेसलेट भी बरामद हो गई है। साबिर तीन बार लूट के मामले में जेल जा चुका है।
 
नूर मोहम्मद उर्फ रहमान उर्फ चांदनी (उसके नूर से चांदनी बनने की कहानी रिलेटेड आर्टिकल में पढ़ें) की मानें तो डॉक्टर समलैंगिक था और इसी वजह से उसकी जान गई। बकौल नूर, उसके एक साथी परवेज उर्फ वसीम ने उसे 14 जनवरी को डॉक्टर अक्षय से मिलवाया था। वह एलर्जी का इलाज कराने गया था। डॉक्टर ने उसे दूसरे दिन बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके एवज में उन्होंने उसे दो सौ रुपये दिए। 16 जनवरी को भी डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शुक्रवार की रात डॉक्टर का फोन फिर उसके पास आया।   
 
नूर के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाते समय डॉक्‍टर यौन ताकत बढ़ाने वाली गोलियां भी लेता था। इसके बाद उस पर हैवानियत सवार हो जाती थी। इसके चलते वह डाक्टर से बुरी तरह डर चुका था। डर के मारे उसने इस बार अपने एक साथी साबिर को डॉक्टर के पास भेजने की पेशकश की। वह साबिर को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर पहुंचा। साबिर ने डॉक्टर को एसटीडी बूथ से फोन किया। इसके बाद वह सीधे लेबर रूम में दाखिल हो गया। लेबर रूम में डॉक्टर ने सोडा, जबकि साबिर ने शराब पी। इसके बाद दोनों ने सेक्‍स शुरू किया। इस दौरान डॉक्टर के वहशीपन को देख साबिर ने उसे अलग हटने को कहा, लेकिन डॉक्टर पर हवस सवार थी। साबिर ने मौका मिलते ही डॉक्टर को दबोचा और हीटर के तार से गला घोंट डाला। हत्या के बाद उसने लूटपाट भी की। करीब डेढ़ घंटे बाद साबिर लौटा तो उसने उसने नूर को सारा किस्सा बताया। बाद में साबिर ने उसे बीस रुपये दिए और भाग जाने को कहा। 

No comments:

Post a Comment

अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !

हिंदू ख़तरे मैं है कहने और कहकर डराने वालों से सवाल...?

दुनियां के मुस्लिम देश में रहने वाले हिंदुओं की संख्या (करीब करीब कुछ इस तरहां है)  इंडोनेशिया- 44,80,000 , मलेशिया- 20,40,000 ,...