Wednesday 22 February 2012


'विकास चाहिए तो कांग्रेस, वायदा चाहिए तो सपा-बसपा व भाजपा'

आगरा. जनता को यदि विकास चाहिए तो केवल कांग्रेस इस कसौटी पर खरी उतरेगी। सपा, बसपा व भाजपा जनता से वोट लेने के लिए झूठे वायदे करती है। यह क हना था कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का, जो मंगलवार को आगरा के कोठी मीना बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही बसपा की सरकार ने लोगों को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। केंद्र से जितने पैसे प्रदेश में आते हैं, उसे लखनऊ में बैठा जादुई हाथी खा जाता है। प्रदेश का वोट बैंक इकट्ठा करने के लिए कांग्रेस को छोड़ अन्य सभी पार्टियां झूठा वायदा कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इन सभी पार्टियों से अलग है। क्योंकि जिसकी नीयत साफ होती है, उसे वायदे करने की जरूरत नहीं होती, वे कार्य पर विश्वास करते हैं। 
कांग्रेस-रालोद की साझा रैली में राहुल के साथ रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, कांग्रेस के सांसद राजबब्बर और संसदीय राज्य मंत्री राजीव शुक्ला भी आए थे। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मायावती की नींद की गोली 100 करोड़ रुपए की है। जब तक मायावती 100 करोड़ रुपए प्रतिदिन अपने खाते में जमा नहीं कर लेती हैं, तब तक उन्हें नींद नहीं आती है। 
यदि कांग्रेस व रालोद की गठबंधन सरकार उप्र में बनी तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार व किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। आप एक बार कांग्रेस व रालोद की गठबंधन सरकार बनाकर देखिए, हम उप्र की तस्वीर बदल देंगे।

No comments:

Post a Comment

अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !

दुनियां को एक दिन की प्रेस आज़ादी मुबारक...?

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस...जानें भारतीय पत्रकारों की चुनौतियां एवं जोखिम क्या हैं...? एस एम फ़रीद भ...