Thursday, 12 April 2012

दोनों बीवियों को बराबर का हक दिया जाए ? दारुल उलूम


बीवी के रहते दूसरा निकाह न करें: दारुल उलूम दारुल उलूम की यह सलाह उन तमाम शौहरों के लिए जोर का झटका है, जो बीवी होते हुए भी शरई कानून का हवाला देकर दूसरे निकाह की तमन्ना रखते हैं। शादीशुदा शौहर के सवाल पर दी गई इस सलाह में मुफ्तियों ने फरमाया है कि शरीयत में बीवी होते हुए दूसरे निकाह को जायज बताया गया है, लेकिन हिंदुस्तानी रस्मोरिवाज इसकी इजाजत नहीं देता।

Monday, 2 April 2012

ईरान के साथ रिश्तों पर धीरे-धीरे गिरने लगा पर्दा ?


नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भारत भले ही ईरान को लेकर अमेरिका को आंखें दिखा रहा हो, लेकिन असलियत यह है कि नई दिल्ली ने तेहरान के साथ अपने रिश्तों की चादर समेटनी शुरू कर दी है.
नए वित्त वर्ष के दौरान भारत न सिर्फ ईरान से तेल आयात में भारी कमी करने जा रहा है, बल्कि ईरान को होने वाले निर्यात को भी हतोत्साहित किया जा रहा है। ईरान को लेकर

विधायक बनने तक वेतन नहीं लेंगे बहुगुणा ?


देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रविवार को कहा कि जब तक वह विधानसभा के सदस्य निर्वाचित नहीं हो जाते तब तक वेतन और भत्ते नहीं लेंगे, मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा करते समय बहुगुणा ने कहा कि जब तक मैं विधायक नहीं निर्वाचित हो जाता तब तक मैं वेतन और भत्ते नहीं लूंगा, 13 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले बहुगुणा ने यह नहीं बताया कि वह कहां से चुनाव लडेंगे, उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए उनका आधिकारिक निवास सुबह साढ़े नौ बजे से दो घंटे के लिए खुला रहेगा.

शिकायतों पर सुस्ती बन सकती है मुसीबत ?


नई दिल्ली, सेना के लिए टाट्रा ट्रक खरीद से उठे घोटाले के बवंडर ने संप्रग सरकार की एक पुरानी बीमारी को फिर सामने ला दिया है.,2जी स्पेक्ट्रम से लेकर टाट्रा ट्रक सौदे तक अनियमितताओं की शिकायतों पर सुस्त रफ्तार से चलने का यह मर्ज हर बार दिखाई देता है, ऐसे में मामले को लेकर उठा विवाद अगर सरकार के 'मिस्टर क्लीन' रक्षा मंत्री एके

दागियों से घिर गए हैं अन्ना- मल्लिका साराभाई ?

अहमदाबाद- जन लोकपाल आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जुड़ने वाली प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने खुद को अलग कर लिया है, उनका कहना है कि टीम अन्ना अब राजनीतिक हो गई है, टीम के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल के गठन के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन खुद उनकी टीम के ही कई सदस्य दागी निकले, हालांकि मल्लिका ने टीम के सदस्यों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें टीम अन्ना का राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल रास नहीं आया इसलिए उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया.

म्यांमार: उपचुनाव में सू की को मिली जीत और भी ?

आंग सान सू की
म्यांमार में एक लम्बे समय से लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ रही नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने रविवार को हुए संसदीय उप चुनाव में जीत हासिल की है. वह निचले सदन के लिए निर्वाचित हुई हैं.

वीरभद्र ने भेजा केजरीवाल को कानूनी नोटिस ?


सांसद जगदंबिका पाल ने भी 27 मार्च को ही विशेषाधिकार हनन नोटिस भेजा था जिसे केजरीवाल को भेजा गया था, इससे पहले रामकृपाल यादव और राजनीति प्रसाद और सज्जन सिंह वर्मा ने भी नोटिस भेजा था.
 सांसद जगदंबिका पाल ने भी थोपा विशेषाधिकार हनन नोटिस 

रामदेव बाबा ने फिर शुरू की काले धन के खिलाफ मुहिम ?


तीन जून को जंतर-मंतर पर देंगे धरना, अन्ना का भी समर्थन

 योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आंदोलन दोबारा शुरू किया उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में तीन जून को एक दिन का धरना देंगे,पिछले साल इसी दिन रामलीला

सीएम के गृह जिले में पुलिस फायरिंग, जांच का आदेश ?


firing on Devotees in Etawah three deadजसवंतनगर (इटावा) रामनवमी पर मंदिर में झंडा चढ़ाने को लेकर विवाद के बाद हिंसा पर उतारू भीड़ पर पुलिस-पीएसी फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी और पांच ग्रामीण घायल हो गए। इन्हें मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। मंदिर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुला लिए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं.

भारत में मन्नत मांगने आ रहे पाक राष्ट्रपति जरदारी ?

इस्लामाबाद.पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आठ अप्रैल को अजमेर आ सकते हैं, वे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर सजदा करने आ रहे हैं, राष्ट्रपति की यात्रा के बाबत पाक की ओर से भारत सरकार को आवेदन भेजा जा चुका है। पाक सूत्रों के मुताबिक जरदारी के आने की तारीख फिलहाल तय नहीं है। लेकिन भारतीय सूत्र आठ अप्रैल की तिथि तय बता रहे हैं।

गाज़ा में पत्रकार भूख से मर रहे हैं- अल जज़ीरा...?

नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...