Monday 5 February 2024

सच्ची मुहब्बत क्या है बता दिया...?

लड़की बहुत ही सुंदर थी बिल्कुल दुनिया रोशनी की तरहां, जितनी अधिक सुंदर थी, उतनी ही दिल की साफ भी थी, ना किसी से झूठ बोलना, और ना ही किसी से फालतू की बातें करना। बस अपने काम से काम रखना। उसी ग्रुप में एक लड़का था। वह मन ही मन उससे बहुत प्यार करता था। लेकिन लड़के ने कभी भी अपने प्यार का इजहार उस लड़की से नही किया था...

अक्सर दोनो मज़ाक कर लिया करते, बदले में लड़की हँस कर थैंक्यू कहती थी, तो लड़के की प्रसन्नता की सीमा नहीं रहती थी। "ख़्वाब मैं" एक दिन की बात है। दोनों लोग साथ-साथ घर जा रहे थे। तभी जोरदार की वर्षा यानि बारिश होने लगी। दोनों को एक पेड़ के नीचे रुकना पडा. पेड़ बहुत ही छोटा था, बारिश की बूंदें छन-छनकर उससे नीचे को आ रही थीं। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बहुत ही करीब आ गये।लड़की को इतने करीब पाकर लड़का अपने जज्बातों पर काबू न रख सका। और फिर उस लड़के ने लड़की को अपने प्यार का इज़हार भी कर दिया।

लड़की भी मन ही मन उसको चाहती थी। इसलिए वह भी तुरंत राजी हो गई। और इस तरह धीरे धीरे दोनों का प्यार बहुत ही ऊपर चढ़ने लगा। कुछ महीने बीत जाने के बाद की बात है लड़की उसी पेड़ ने नीचे लड़के का इंतजार कर रही थी। लड़का बहुत देर से आया। उसे देखकर लड़की एकदम नाराजगी से बोली, 'तुम इतनी देर से क्यों आए? मेरी तो जान ही निकल गई थी।’ यह सुनकर लड़का बोला, ‘जान, मैं तुमसे दूर कहां गया था, मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूं। तुम्हें विश्वास न हो तो अपने दिन से पूछ लो। ’लड़के की इस प्यारी सी बात को सुनकर लड़की अपना सारा क्रोध भूल गई और फिर वह दौड़ कर लड़के से लिपट गई।

फिर एक दिन दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे बात-चीत कर रहे थें। लड़की पेड़ के सहारे बैठी थी और लड़का उसकी गोद में सर रख कर लेटा हुआ था। तभी लड़की बोली, ”जानू, अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है। तुम मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।”

लड़के ने झट से लड़की के मुंह पर अपना हाथ रख दिया एवं बोला, ”मेरी जान, ऐसी बात मत किया करो, अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो मैं कैसे ज़िंदा रहूंगा।” फिर वह कुछ सोचता हुआ बोला,”तुम बिल्कुल फ़िक्र मत करो, मैं जल्द ही अपने घर वालों से बात करूंगा।”

धीरे-धीरे बहुत वक़्त बीतता गया। एक दिन की बात है। दोनों प्रेमी फसी पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उस वक़्त लड़के का चेहरा पूरी तरह से उतरा हुआ था। लड़की के पूछने पर वह रूआंसा होकर बोला, ”जान, मैंने अपने घर वालों को बहुत समझाया, पर वे हमारी शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

उन्होंने मेरी शादी कहीं और तय कर दी है” यह सुन कर लड़की का कलेजा फट पड़ा। उसका मन हुआ कि वह जोर-जोर से रोए” परन्तु उसने अपने जज्बात पर काबू पा लिये और बोली, ”मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया है, मैं तुम्हें कभी भुला नहीं सकती। ”

”प्लीज मुझे माफ कर देना..!” लड़का धीरे से बोला, वैसे यदि तुम चाहो, तो अब से हम एक बढ़िया मित्र रह सकते हैं। ”लड़की यह सुन कर ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी”

लड़के ने उसे समझाया और फिर दोनों लोग रोते हुए अपने-अपने घर चले गये। देखते ही देखते लड़के की शादी का दिन आ गया। लड़के को विश्वास था कि उसकी शादी में उसकी दोस्त ज़रूर आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हां, लड़की का भेजा हुआ एक गिफ्ट पैक उसे ज़रूर मिला। लड़के ने कांपते हांथों से उसे खोला। उसे देखते ही वह तुरंत बेहोश हो गया। गिफ्ट पैक में और कुछ नहीं खून से लथपथ लड़की का दिल रखा हुआ था और साथ ही में थी एक ख़त, जिसमें लिखा हुआ था- अरे पागल, अपना दिल को तो लेते जा वरना अपनी बीवी को क्या देगा. मै तो इस दुनिया से चली जा रही हूँ परन्तु तुम्हारे दिल को तुमको वापस कर रही हूँ, जो कि तुम्हारे लिए हमेशा धड़कता रहेगा.... इतने मैं ही आंखें खुल जाती हैं.

दोस्तों ये हकीकत है जब लड़की किसी से प्यार करती है तब वो प्यार मैं इतना यक़ीन पैदा कर लेती है कि वो कुछ भी करने को तैयार हो जाती है, ये तोहफ़े मैं दिल तो एक कहानी है मगर लड़की हकीकत मैं ऐसा कर भी सकती है, मगर ये लम्हे बहुत लम्बे इंतज़ार के बाद पैदा होते हैं, लड़की को यकीन करने मैं वक़्त लगता है और जब वो तय कर लेती है तब वो किसी की नहीं सुनती यहां तक कि वो अपने दिल की बात को भी तब नज़रांदाज़ कर देती है जो उसे समझाने की कोशिश करता है.

लिहाज़ा औरत के प्यार को समझो उसे एक दिन के प्यार मैं मत बांटो इंतज़ार करो अगर प्यार को दिल से और हमेशा के लिए पाना है तो, साथ ही ख़ुद को भी उसकी ख़्वाहिशों को ध्यान मैं रखकर तैयार करो, याद रखो एक सच्चा प्यार इंसान की ज़िंदगी बदल सकता है, प्यार के बदले प्यार ज़िंदगी को आबाद करता है वहीं धोखा ज़िंदगी को बर्बाद करता है, औरत वफ़ा की पुतली तब तक है जब तक आप उसे उसका जायज़ हक़ देते हैं, उसे प्यार के बदले बस प्यार चाहिए और कुछ नहीं...!!

उम्मीद है ये कहानी आपको पसंद आई होगी, कैसी लगी हमें कमैटस करके बतायें शुक्रिया...
एस एम फ़रीद भारतीय 

No comments:

Post a Comment

अगर आपको किसी खबर या कमेन्ट से शिकायत है तो हमको ज़रूर लिखें !

हिंदू ख़तरे मैं है कहने और कहकर डराने वालों से सवाल...?

दुनियां के मुस्लिम देश में रहने वाले हिंदुओं की संख्या (करीब करीब कुछ इस तरहां है)  इंडोनेशिया- 44,80,000 , मलेशिया- 20,40,000 ,...