Friday, 13 April 2012

पहले जिला दौरे में अखिलेश ने खोला "खजाने" का मुंह ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने पहले जिला दौरे पर लखीमपुर खीरी में शारदा बैराज का निरीक्षण करते हुए शारदा नदी की सिल्ट की सफाई आवश्यकतानुसार कराए जाने और बाढ़ से बचाव के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए, उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए 18 करोड़ 77 लाख रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि नदी पर स्पर भी बनवाये जाएंगे.

खुशखबरी- जल्द सुधरेगी उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था ?


लखनऊ- पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर राज्य के चुनिंदा शहरों को स्मार्ट ग्रिड/स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित करने का प्रस्ताव रखा, पीजीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक आर.एन. नायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश से उनके कार्यालय में मुलाकात की.

अश्लील MMS बना वर्दीवाला पूरे 2 साल तक करता रहा रेप ?


कानपुर- चकेरी के एयरफोर्स के फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की बेटी और सीओ अमरजीत सिंह शाही के हाई प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ आ गया है, पहले सीओ को बेकसूर बताने वाली पीड़ित छात्रा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि सीओ ने उसका एमएमएस बना कर उसके साथ दो साल तक रेप किया, पीड़िता ने बताया कि पहली बार सीओ अमरजीत शाही ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया था, उसी दौरान सीओ ने उसका एमएमएस भी बना लिया, इसके बाद वह बार-बार एमएमएस सार्वजनिक करने और उसके पिता को झूठे केस में फंसाने की बात कर उसके साथ रेप करता रहा, पीड़िता ने बताया कि सीओ उसे हर बार मुंह खोलने पर जान से मरवा देने की धमकी भी देता था, पीड़िता ने बताया कि सीओ के साथ उसकी पत्नी भी मिली हुई है, वह मुंह न बंद करने पर जान से मरवाने की धमकी दे रही है, पीड़िता ने बयान दर्ज करने में भी हेर-फेर का आरोप लगाया है...

बर्खास्तगी के बाद अब नसीमुद्दीन एक तरह से बेरोजगार हो गए हैं ?


लखनऊ- उत्तर प्रदेश का कैबिनेट मंत्री रहते हुए होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर के पदपर बने रहने के विवाद में फंसे बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को आरोप लगाया कि यह विपक्षी पार्टियों की उन्हें बदनाम करने की सोची समझी साजिश का हिस्सा है.


बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सिद्दीकी शनिवार को विधानसभा के सभाकक्ष में पत्रकारों के सामने आए और कहा उनके साथ ही सपा के पूर्व विधान परिषद

मायावती की सत्ता जाते ही आ निकला करोड़ों का घोटाला ?


अखिलेश राज में यूपी पुलिस खेल रही है कुछ अलग ही 'खेल'!नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग में करोड़ों रुपए के घपले का मामला सामने आया है, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगाये पौधों में धांधली पाये जाने पर चेयरमैन व सीईओ रमा रमण ने बुधवार को तीन मैनेजरों को निलंबित कर दिया तथा एक महाप्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं, जांच एसीईओ हर्ष तन्खा करेंगे.

आज़म खान ने तो नहीं पर मुलायम सिंह जी ने रख ली शाही इमाम के रुतबे की इज्ज़त ?



लखनऊ- दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी सपा सुप्रीमो से मिलने गुरुवार को लखनऊ आए, उनकी मुलायम सिंह यादव के साथ हुई बातचीत काफी खुशनुमा रही, खबर है कि मुलायम ने  शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के एक मांग को छोड़ बाकी सभी प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी है.

Thursday, 12 April 2012

लोकायुक्त से जुडी ख़बरें - लोकायुक्‍त के शिकंजे में ?

माया का एक और मंत्री लोकायुक्‍त के शिकंजे में

माया का एक और मंत्री लोकायुक्‍त के शिकंजे में लखनऊ, जिस क्रम में उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक आ रहा है उसी क्रम में प्रदेश के मंत्रीयों की सच्‍चाई सामने आती जा रही है। माया सरकार में परिवहन मंत्री राम अचल राजभर भी लोकायुक्‍त के घेरे में घीरते नजर आ रहे है। परिवहन मंत्री राम अचल राजभर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लोकायुक्त ने जांच शुरु कर दी है। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन. के. मेहरोत्रा ने कल मंत्री राजभर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी और इसकी सूचना मुख्यमंत्री मायावती को भेज दी है तथा शिकायत की एक प्रति राजभर को भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है.

मुख्यमंत्री अखिलेश ने दाखिल किया विप चुनाव के लिये नामांकन ?


Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadavलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राज्य विधान परिषद चुनाव के लिये अपना नामांकन दाखिल किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गत 15 मार्च को राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अखिलेश ने इस माह के अंत में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिये अपनी उम्मीदवारी का पर्चा

इंडोनेशिया में भूकंप से भारत समेत कई देश हिले ?


इंडोनेशिया में भूकंप से भारत समेत कई देश हिले <a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/3211/'><font color=red>फोटो</font></a> नई दिल्ली, दुनिया के कई देशों से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के सुमात्रा में रिक्टर स्केल पर 8.7 तीव्रता का सबसे जबरदस्त भूकंप आया है। उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर एसे नाम की जगह पर समुद्र के अंदर 33 किलोमीटर भीतर भूकंप का केंद्र है,  भूकंप के झटके हिंद महासागर से सटे भारतीय इलाकों में भी महसूस किए गए हैं। भारत के कई इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। इसमें असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार शामिल हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया था लेकिन अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने साफ कर दिया है कि भारत में सुनामी की आशंका नहीं है.

शादियों का पंजीकरण करना जरूरी होगा ?

शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी, नहीं करवाने पर होगी जेलभारत में अब सभी धर्मों के तहत होने वाली शादियों का पंजीकरण करना जरूरी होगा. इसके अलावा अब अंतर-धार्मिक शादियाँ करना भी आसान हो जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट ने इससे जुड़े कानून मंत्रालय के प्रस्‍ताव को गुरूवार को मंजूरी दे दी, केंद्रीय मानव संसाधन और दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरूवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चालू बजट सत्र में ही इस सबंध में एक बिल संसद में पेश करेगी.

गाज़ा में पत्रकार भूख से मर रहे हैं- अल जज़ीरा...?

नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...