Saturday, 1 September 2012
जुबान पर लगाम लगाएं राज ठाकरे ? राजद
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा बिहारियों को घुसपैठिया करार देने की धमकी पर सियासी माहौल गरम हो गया है, लालू यादव की पार्टी राजद से सांसद रामकृपाल यादव ने भी राज ठाकरे को देशद्रोही करार दिया है, उन्होंने कहा, महाराष्ट्र को बिहार के लोगों को अपने खून-पसीने से सींचा है, ठाकरे को अपनी जुबान पर लगाम लगाना चाहिए, ठाकरे बंधुओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, सरकार को ठाकरे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.मामला अतिथि देवो भव का नहीं, पैसा देवो भव का है.?
मुंबई. उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी के चलते सुर्खियों में रहने वाले एमएनएस चीफ राज ठाकरे और मशहूर गायिका आशा भोंसले के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है, ठाकरे की चुनौती के बाजवूद आशा भोंसले ने कहा कि एमएनएस की धमकी के बावजूद वे एक निजी टीवी चैनल पर जल्द प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो में हिस्सा लेंगी, उन्होंने राज को जवाब दिया था कि भारत में अतिथि देवो भव का महत्व है, लेकिन राज ने कहा है कि अगर पाकिस्तान से हो रहे हमलों के बावजूद आशा भोंसले के लिए वहां के लोग अतिथि देवो भव हैं, तो फिर कसाब को भी वो अतिथि देवो भव क्यों नहीं मान लेती हैं, राज ने निशाना साधते हुए कहा है कि मामला अतिथि देवो भव का नहीं, पैसा देवो भव का है.Thursday, 23 August 2012
ईद की नमाज़ के लिए खोला गुरुद्वारा - बनी भाईचारे की मिसाल
असुरक्षित लोंगों को हम पनाह देंगे: मुस्लिम संगठन
देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ दहशत फैलाने वाले कुप्रचार की शनिवार को कड़ी निंदा की है, भारत के सभी इमामों से अपील की है कि ईद की नमाज के बाद दिए जाने वाले उपदेशों में वे मुसलमानों से शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दें, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशवरात, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमाते इस्लामी हिंद, मर्कज़ी जमाते अहले हदीस और असम में विवाद हिंदू-मुस्लिम नहीं है ? रोटी-रोजी से जुड़ा है !
मुंबई।। मुंबई के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने सप्ताहभर पहले हिंसा करने वालों और झूठा प्रचार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है, 'नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ जिहाद अगेंस्ट अट्रासिटीज एंड टेररिज्म' (निजात) ने अफवाह फैलाने वालों को पकड़वाने के लिए बाकायदा हेल्पलाइन खोल दी है, संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक आजम ने आगाह किया है कि मुसलमानों के कत्लेआम के फेसबुक पर जो विडियो दिखाए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं, इसके पीछे दंगे फैलाने की साजिश हो सकती है.Wednesday, 1 August 2012
बिजली उत्पादन की सभी 22 इकाइयां ठप, 22 राज्यों की बिजली गुल
केंद्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे के लाख दावों के बावजूद 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार को नॉर्दर्न ग्रिड एक बार फिर से फेल हो गया, इसके अलावा ईस्टर्न और नार्थ ईस्टर्न ग्रिड भी फेल हो गए, एक साथ तीन ग्रिड फेल होने से भारत में अब तक का सबसे बड़ा बिजली संकट उतपन्न हो गया जिसके कारण 22 राज्यों की बिजली गुल हो गई.
Subscribe to:
Posts (Atom)
गाज़ा में पत्रकार भूख से मर रहे हैं- अल जज़ीरा...?
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...
-
आज ओर कल मैं हमारे क्या फ़र्क है जानते हैं आज ? फिल्मी दुनियां की चकाचौंध आ हमारे ऊपर इस कद्र हावी हो चुकी है कि हमारा ग़रीब भाई अपनी मे...
-
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंडिया 'अपनी जान जोखिम में डालकर, अब ज़िंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं', अल जज़ीरा और एएफपी का कह...
-
नेशनल न्यूज़ 24 नेटवर्क इंदौर-अकोला निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक ग्राम टाकलखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास धंस गया, एक घंटे पहले ही ट्रैक ...


